स्वास्थ्य महकमें और जिला अस्पताल में ग्लब्स दिया पूर्व मंत्री की बेटी ने

सुल्तानपुर


स्वास्थ्य महकमें और जिला अस्पताल में ग्लब्स का टोटा


*जानकारी मिलते ही सक्रिय हुये भाजपा नेता और पूर्व मंत्री विनोद सिंह*


बेटी पलक के जरिये से 1000 ग्लब्स सीएमओ को सौंपा


800 ग्लब्स मुख्य चिकित्साधीक्षक को भी पहुंचाया गया


कोविड 19 नाम की वैश्विक महामारी से बचाव के  लिये सरकार और स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा हर तरीके से प्रयासरत हैं। किसी भी कीमत पर करोना वायरस से बचाव के व्यापक प्रबंध भी किये जा रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत स्वास्थ्य महकमे और पुलिस प्रशासन को है जो इस महामारी में दिनरात सेवा कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बावजूद स्वास्थ्य महकमे में जहां पहले मास्क और सेनेटाइजर की कमी को देखते हुये पूर्व मंत्री विनोद सिंह अपने प्रयास से मास्क और सेनेटाइजर उपलब्ध कराया वही अब डॉक्टरों के लिये सबसे आवश्यक ग्लब्स की भी कमी स्वास्थ्य महकमे होने लगी। इस बात की जानकारी जब भाजपा नेता और पूर्व मंत्री विनोद सिंह को लगी तो उन्होंने इसके लिये अपनी तरफ से प्रयास किया और लखनऊ से ग्लब्स की आपूर्ति कराई। इसी कड़ी में आज सबसे पहले विनोद सिंह की बेटी पलक सिंह ने प्रतिनिधि राजेश पांडेय के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सी बी एन त्रिपाठी को एक हजार ग्लब्स और उसके बाद जिला पुरुष अस्पताल के अधीक्षक डॉ बी बी सिंह को भी 800 ग्लब्स उपलब्ध कराया गया। मुसीबत की इस घड़ी में स्वास्थ्य महकमे में इन दोनों अधिकारियों ने  पूर्व मंत्री विनोद सिंह की जमकर सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया।