सुलतानपुर 14 अप्रैल/कोविड-19 वैश्विक महामारी के संक्रमण से निपटने/पीड़ितों के सहायतार्थ एवं कोरोना को पराजित करने में नगर पालिका परिषद, सुलतानपुर की भी एक आहुति अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार सहित 65 कर्मचारियों ने अपने एक दिन का वेतन कोरोना से जंग के लिए उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड में 73,896/- रू0 की धनराशि का चेक पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल ने अधिशाषी अधिकारी के साथ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती को भेंट किया।
इसी क्रम में जिला उद्यान अधिकारी सहित समस्त कार्मिकों ने एक दिन का वेतन रू0 50,000/- अंशदान स्वरूप मुख्यमंत्री राहत फण्ड में दिया। वहीं अमर सिंह व अभय सिंह पुत्र प्रेम लाल सिंह, निवासी इरूल कूरेभार द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में रू0 21,000/-, रू0 21,000/- का चेक जिलाधिकारी को भेंट किया। सम्पूर्ण भारत में आपदा की इस घड़ी में मानव सेवा हेतु दिये जा रहे पीड़ितों के सहायतार्थ धनराशि दिये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा उपरोक्त सभी के प्रति धन्यवाद दिया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कोविड-19 से निपटने/पीड़ितों के सहायतार्थ कई दानकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी को भेंट किये गये चेक