[24/03, 20:08] Neeten Biswas: आज रात 12 बजे से पूरे देश में, ध्यान से सुनिएगा,
पूरे देश में,
आज रात 12 बजे से पूरे देश में, संपूर्ण Lockdown होने जा रहा है: PM
[24/03, 20:08] Neeten Biswas: हिंदुस्तान को बचाने के लिए, हिंदुस्तान के हर नागरिक को बचाने के लिए आज रात 12 बजे से, घरों से बाहर निकलने पर, पूरी तरह पाबंदी लगाई जा रही है: PM
[24/03, 20:09] Neeten Biswas: देश के हर राज्य को,
हर केंद्र शासित प्रदेश को,
हर जिले,
हर गांव,
हर कस्बे,
हर गली-मोहल्ले को अब लॉकडाउन किया जा रहा है: PM
[24/03, 20:09] Neeten Biswas: निश्चित तौर पर इस लॉकडाउन की एक आर्थिक कीमत देश को उठानी पड़ेगी।
लेकिन एक-एक भारतीय के जीवन को बचाना इस समय मेरी,
भारत सरकार की,
देश की हर राज्य सरकार की, हर स्थानीय निकाय की,
सबसे बड़ी प्राथमिकता है: PM
[24/03, 20:10] Neeten Biswas: इसलिए
मेरी आपसे प्रार्थना है कि आप इस समय देश में जहां भी हैं,
वहीं रहें।
अभी के हालात को देखते हुए,
देश में ये लॉकडाउन
21 दिन का होगा: PM
[24/03, 20:11] Neeten Biswas: आने वाले 21 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो, कोरोना वायरस की संक्रमण सायकिल तोड़ने के लिए कम से कम 21 दिन का समय बहुत अहम है: PM
[24/03, 20:12] Neeten Biswas: घर में रहें,
घर में रहें
और एक ही काम करें कि अपने घर में रहें।
साथियों,
आज के फैसले ने,
देशव्यापी लॉकडाउन ने आपके घर के दरवाजे पर एक लक्ष्मण रेखा खींच दी है: PM
[24/03, 20:24] Neeten Biswas: उन डॉक्टर्स,
उन नर्सेस,
पैरा-मेडिकल स्टाफ, pathologists के बारे में सोचिए,
जो इस महामारी से एक-एक जीवन को बचाने के लिए,
दिन रात अस्पताल में काम कर रहे हैं: PM
[24/03, 20:24] Neeten Biswas: आप उन लोगों के लिए प्रार्थना करिए जो आपकी सोसायटी,
आपके मोहल्लों,
आपकी सड़कों,
सार्वजनिक स्थानों को sanitize करने के काम में जुटे हैं,
जिससे इस वायरस का नामो-निशान न रहे: PM
[24/03, 20:25] Neeten Biswas: अब कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए,
देश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने आज 15 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है: PM
लॉकडाउन 21 दिन का होगा :PM