सुलतानपुर। लोहिया की पुण्यतिथि पर चलेगी साइकिल, विधायक आवास पर तय हुआ कार्यक्रम । सपा विधायक अबरार अहमद के नेतृत्व में इसौली विधानसभा क्षेत्र के अझुई गांव विधायक के निवास पर डा. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 23 मार्च को डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के मौके पर पूरे इसौली विधानसभा क्षेत्र में साइकिल रैली निकाली जाएगी। बैठक में जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता राम शंकर यादव , इसौली विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव ,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उमाकांत यादव ,सज्जाद अहमद ,हाजी वसीम अहमद , वसीक अहमद, पूर्व प्रधान रामचंद्र यादव ,तुफैल अहमद कुन्नू , अख़्तर रजा , रघुनाथ यादव ,धर्मेंद्र यादव ,विधायक प्रतिनिधि बबलू,इकरार अहमद , ,गुलाम अब्बास ,डॉक्टर नन्हे खां ,मोहम्मद नसीम ,अहमद उल्ला ,वहीद खान सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
लोहिया की पुण्यतिथि पर चलेगी साइकिल