रेप के मामले में आरोपी किशोर को पुलिस ने 4 घंटे मे किया गिरफ्तार

कुड़वार सुलतानपुर।सात वर्षीय बालिका से रेप के मामले में आरोपी किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मुकदमा दर्ज कर‌ चालान भेजा।
वुधवार की शाम कुड़वार थाना क्षेत्र की राजापुर बाजार मे एक सात वर्षीय बालिका खेत में गई थी। मुंह में गमछा बांध कर एक किशोर ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया।दुष्कर्म पीड़िता को लेकर लोग सीयचसी कुड़वार पहुंचे।हालत नाज़ुक देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पीड़िता भर्ती हैं और इलाज जारी है।रात में पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा सहित अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज,सीओ सिटी सतीश चंद्र शुक्ला ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की। वृहस्पतिवार की सुबह उपजिलाधिकारी सदर रामजीलाल,सीओ सिटी सतीश चंद्र शुक्ला  बल्दीराय,धम्मौर, अलीगंज, वंधुआकला चौकी प्रभारियों  के साथ  घटनास्थल पर पहुंचे।घटना स्थल पर ग्रामीण, व्यापारी भी अपनी दुकानें बंदकर भारी संख्या में एकत्रित हुए। घटना की जानकारी होने पर  भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता तिवारी, जिला पंचायत सदस्य राम गोपाल यादव आदि भी पहुंचे। ग्रामीण घटना के खुलासे के लिए आक्रोशित रहे।सीओ के आश्वासन पर लोग शांत हुए।सीओ सिटी ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोषियों के ऊपर कठोर कार्यवाही की जायेगी।