सुलतानपुर।स्थानीय बिकास क्षेत्र कुड़वार के अंतर्गत पंचायतराज विभाग से निर्मित अंत्येष्टि स्थलों का बुरा हाल है।अंत्येष्टि स्थलों में बड़े बड़े झाड़ -झंखाड़ उग आये हैं।प्रसाधन से लेकर स्नानघर तक गंदगी से पटे हैं। जिम्मेदार लोग अनजान बने बैठे हैं।
स्थानीय बिकास खंड अन्तर्गत कुड़वार व सरकौड़ा में अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण करीब ₹ 26 लाख से प्रधान व सचिव के माध्यम से कराया गया है।शव यात्रा में आने जाने वाले लोगों के लिए बने शव यात्री शेड से लेकर मैदान में झाड़- झंखाड़ उग आये हैं। प्रसाधनों का बुरा हाल है।प्रसाधन गंदगी से पटे हैं।लोगों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है।सबमर्शिबल न होने से लोगों को स्नान व शौच में असुविधा होती है।इस संबंध में सहायक खंड बिकास अधिकारी सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने पूछने पर बताया कि मामला जानकारी में नहीं है।जांच कर जल्द ही साफ सफाई कराकर सारी व्यवस्थाएं सही कराई जाएगी।
अंत्येष्टि स्थलों का बुरा हाल