सुलतानपुर/ 31 दिसम्बर को अपनी अधिवर्षता पूर्ण कर चुके कलेक्ट्रेट के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी इजहार अहमद एवं वरिष्ठ सहायक उत्तमघोस का कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने कहा कि शासकीय सेवा में जो आया है उसे एक दिन सेवानिवृत्त होना ही होता है। सेवाकाल में सकारात्मक सोंच के साथ किये गये कार्यों को ही सेवाकाल के उपरान्त याद किया जाता है। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए कलेक्ट्रेट परिवार के दोनों कार्मिकों के द्वारा किये गये कार्य एवं व्यवहार की सराहना की तथा अन्य कलेक्ट्रेट परिवार के कार्मिकों को सकारात्मक सोंच के साथ गरीब, असहाय, निर्बल लोगों की मद्द हेतु सदैव तत्पर्य रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, दयाराम चैबे, शब्बीर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीे आदि ने भी अपने विचार रखे। कलेक्ट्रेट परिवार में सेवानिवृत्त हुए दोनों कार्मिकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर माल्यार्पण किया।
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी व वरिष्ठ सहायक कलेक्ट्रेट को दी गयी भावभीनी विदाई