सुलतानपुर। कुड़वार बाजार में टेलीफोन एक्सचेंज के पास समाज सेवी संस्था द्वारा कंबल वितरण का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीबीएन त्रिपाठी ने महापुरुष के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कंबल वितरण का शुभारंभ किया मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीबीएन त्रिपाठी ने कहा कि गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा सेवा है इससे बड़ा कोई नेक कार्य नहीं है 70 लोगों को कंबल वितरण किया गया कार्यक्रम का संचालन दयाराम अग्रहरी ने किया इस मौके पर डॉ कपिल देव तिवारी सुधा सिंह सोनू जायसवाल और समाजसेवी संस्था कि कई लोग और पदाधिकारी गण मौजूद रहे
गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा सेवा: सीएमओ सीबीएन त्रिपाठी ने कहा