सुलतानपुर। कुड़वार विकासखंड क्षेत्र के मिठनेपुर गांव में हनुमान मंदिर के संस्थापक राम मनोरथ गिरि विगत सात वर्षों से गरीबों को कंबल वितरण करते हैं।150 गरीबों को कंबल वितरित किया।गरीबों असहायों की सेवा करना मानव का परम धर्म है।कमाई का आंशिक धन भी गरीबों की सेवा में खर्च करने से बड़ा पुण्य और शांति मिलती है।इस कार्य में लोगों को आगे आना चाहिए।यह बातें राम मनोरथ गिरि ने भीषण ठंड में गरीबों को कंबल देते कहीं। इस मौके पर उपनिरीक्षक शास्त्रजीत उपनिरीक्षक विमल कपूर,राम चंद्र गिरि, हरिश्चंद्र, गंगाप्रसाद ,जय करन गिरि रामकृपाल यादव,शिव प्रसाद, सुरेंद्र गिरि आदि मौजूद रहे।
गरीब और असहाय की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है