सत्ता सेवा का माध्यम है,मेवा का नही: शत्रुघ्न सिन्हा

सुलतानपुर। आजाद समाज सेवा समिति के चौबीसवें वार्षिक समारोह में शहीद खुदीराम बोस की स्मृति में सैकड़ो निर्बलों,जरूरतमंद लोंगो को रजाई,कम्बल,ठेला,सिलाई मशीन देकर धूमधाम से मनाया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व फ़िल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मौके पर कहा कि महान वीर शहीद खुदीराम बोस की याद में होने वाला यह
सृजनात्मक एवं रचनात्मक कार्य है। सही मायने में यह शाम शहीदों की शाम है, जीवन की शाम है, भारत की शाम है,और आप सब उसकी जान है। जनपद से अपना पुराना रिश्ता बताते हुए उन्होंने
संस्था संस्थापक आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं राज्य सभा सांसद संजय सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि
हमारे मित्र संजय जुझारू हैं,ईमानदार हैं, जानदार हैं, दबंग है,इन्हें देखते ही मुझे पूर्व प्रधानमंत्री चंदशेखर की याद आ जाती है। बहुत जान है संजय सिंह में। उन्होंने कहा कि
यहाँ राजनीतिक बात करना ठीक नही यह रचनात्मक कार्य है। श्री सिन्हा ने कहा कि सत्ता सेवा का माध्यम है,मेवा का नही। दुखद है कि गरीबों को  हम ठंड में रैन बसेरा नही दे पा रहे हैं और चांद पर जाने की बात करते हैं। दुनिया मे सबसे ज्यादा क्षय रोगों से हो रही मौत पर भी चिंता जताते हुए लोंगो को इसके खिलाफ आगे आने का भी आह्वान किया। संस्था के संरक्षक एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि गरीब एवं असहाय की सेवा ईश्वर की सेवा होती है। साहित्यकार कमल नयन पांडेय ने कहा कि राजनीति भ्रष्ट इसीलिए है कि जनता जाति सम्प्रदाय के नाम पर वोट देती है। इस पर चिंतन करना होगा। उन्होंने संस्था एवं सदस्यों के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला। समाजसेवी करतार केशव यादव ने शहीद खुदीराम बोस के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए 'मां मेरी यादों को दिल मे बसा लेना, जब याद मेरी आए तो आंसू छिपा लेना। गीत के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि दी। केएनआई महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राधेश्याम सिंह ने कहा कि सड़क से लेकर संसद तक रोमिंग से देश को बचाना है, हमे बॉस की संस्कृति सिखाई जा रही उससे बचना बचाना है। विचार संवाद ही बन्द हो जाएगा तो किस समस्या का हल निकलेगा। 
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अजय जायसवाल,पूर्व चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल,
रविशंकर, अरविंद सिंह ,पूजा कसौंधन,रिजवान अहमद ने भी अपने संबोधन में संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह संचालन आप सांसद संजय सिंह व आभार आजाद सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह ने व्यक्त किया। इस मौके पर प्रवक्ता निजाम खान,



इनसेट 1


इस मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा जिले के मशहूर सर्जन डॉ एके सिंह,प्रख्यात समाजसेवी करतार केशव यादव, एवं गायिका निष्ठा शर्मा को प्रशस्ति पत्र,लावारिश लाशों  का अंतिम संस्कार करने वाले मोहम्मद रफीक स्मृति चिन्ह देकर शाल ओढ़कर सम्मानित भी किया गया।



इनसेट 2
शहीद खुदीराम बोस की याद में जनसहयोग से एकत्रित की गई आवश्यक सामग्री जरूरतमंद लोगों को निशुल्क बाटी गई। जिसमें 32 सिलाई मशीन, 10 ठेला,एक हजार रजाई 50 कम्बल आदि समान शामिल रहा। इस मौके पर  रुद्र प्रताप सिंह,मदन,डॉ सुधाकर,डॉ आशुतोष श्रीवास्तव, मोहम्मद आरिफ,सर्वेन्द्र वीर विक्रम सिंह,अशोक उपाध्याय, शकील अहमद,संस्था पदाधिकारी मासूक अली,सराफत खान,श्याम नरायन पाण्डेय,मयंक पाण्डेय,मोहम्मद यूनुस,रियासत अली,बबलू तिवारी,आप जिलाध्यक्ष रवींद्र तिवारी,मक़सूद अंसारी,इमरान खान,शैलेश वर्मा, असफाक अहमद,अरुण कोरी,सुरेश सोनी दिलीप सिंह,महफूज अली बब्बन,मनोज सिंह,मोहम्मद अहमद ,रविन्द्र बहादुर सिंह,अनिल सिंह एडवोकेट,सरदार सतपाल सिंह,जी डी पाण्डेय,डॉ डी एस मिश्र,प्रशांत मालवीय मोईद खान विंध्या यादव,अरविंद यादव,शमशाद अहमद,गिरीश तिवारी,श्याम लाल निषाद,डॉ सरदार मक़सूद,दिल्ली मंडी परिषद के अध्यक्ष राधेश्याम,आप  प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह,प्रदेश सचिव दिनेश पटेल,सहित हजारो लोग उपस्थिति रहे।