सुलतानपुर/ आजाद समाज सेवा समिति की एक आवश्यक बैठक स्थानीय डाकखाना स्थित कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुई।जिसमें आगामी 14 दिसम्बर को अमर शहीद खुदीराम बोस की स्मृति व संस्था के वार्षिकोत्सव पर गरीबो निराश्रितों के सहायतार्थ आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।इस अवसर पर संस्था पदाधिकारीयो द्वारा निर्णय लिया गया कि इस बार कार्यक्रम में समाज मे अपने उत्कृष्ट योगदान देने हेतु कुछ लोगो को सम्मानित व उनका नागरिक अभिनन्दन भी किया जाएगा।इस सम्बन्द्ग मे संस्था अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि 14 दिसम्बर को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व वित्त मंत्री भारत सरकार यशवंत सिन्हा व पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा तथा राज्य सभा सांसद संजय सिंह भी शामिल होंगे।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार कमल नयन पाण्डेय और कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेंद्र प्रताप सिंह एमएलसी करेगे। संस्था प्रवक्ता निजाम खान ने बताया कि संस्था के निर्णय के अनुसार इस कार्यक्रम में समाजसेवा के क्षेत्र में करतार केशव यादव ,चिकित्सा के क्षेत्र में मशहूर सर्जन डॉ ए के सिंह ,लावारिश लाशों का अंतिम संस्कार करने वाले मोहम्मद रफीक,गायन के क्षेत्र में जनपद का नाम रोशन करने वाली बिटिया निष्ठा शर्मा को सम्मानित कर उनका अभिनन्दन किया जाएगा।बैठक में प्रमुख रूप से संस्था पदाधिकारी संरक्षक मासूक अली,निजाम अहमद खान प्रवक्ता,श्याम नरायन पाण्डेय कोषाध्यक्ष,महामंत्री सराफत खान,ओमप्रकाश गौड़,मक़सूद अंसारी,विजय यादव,रवींद्र तिवारी,अरविंद यादव,मयंक पाण्डेय,शैलेश वर्मा,विनीत गुप्ता,इमरान खान,फहीम खान,सुरेश सोनी,अजमल खान ,गिरीश तिवारी,बबलू,महफूज अली बब्बन गाजी,राधेश्याम यादव,मोहम्मद यूनुस,मोहम्मद अहमद,मोहम्मद जहीर,जे पी सिंह,अनिल सिंह,धर्मराज यादव,डॉ राम प्यारे वर्मा, ओम प्रकाश यादव,राजा ,मोईद अहमद,प्रभात मालवीय,आर पी सिंह, आशीष मिश्र महाकाल,रवींद्र बहादुर सिंह,किशन चौरसिया अनिल मिश्र,सोनू सोनी,बिहारी संदीप सोनी ,राज नरायन सिंह,दीपक श्रीवास्तव, पवन शर्मा,सुमित जायसवाल,वसीम खान,विद्या प्रकाश शुक्ला, गंगा बख्श सिंह आदि लोग उपस्थिति रहे।
संस्था के वार्षिकोत्सव पर गरीबों को सहायता समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान दिया जाएगा