नन्ही बच्ची अज्रसा सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर जीती कथा कथन प्रतियोगिता 

   सुलतानपुर, 03 दिसम्बर। 'मेधा किसी की मोहताज नहीं होती है और न ही इसके लिए कोई उम्र होती है।' इस कथन को सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, विवेकानन्दनगर, सुलतानपुर की कक्षा सप्तम की छात्रा अजस्रा सिंह ने सही साबित किया है। नन्ही बच्ची दस साल की उम्र में अजस्रा सिंह ने हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त किया।  

   अखिल भारतीय संस्कृति शिक्षा संस्थान संस्कृति भवन कुरूक्षेत्र की ओर से अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव 2019 में पहुंचने के लिए अजस्रा सिंह ने संकुल, प्रान्तीय व क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता पाते हुए अखिल भारतीय *कथा-कथन* प्रतियोगिता के बाल वर्ग में प्रतिभाग किया, जिसका विषय *"भगवान विष्णु के अवतार"* अपनी मधुर और बेवाक कथा वाचन से अजस्रा ने निर्णायको का दिल जीत लिया। अजस्रा सिंह को इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला। आयोजन कमेटी की ओर से अजस्रा सिंह को व्यक्तिगत और संस्था को प्रतीक चिन्ह व पुरस्कार प्राप्त हुआ। गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल कर विद्यालय लौटी अजस्रा सिंह का विद्यालय में अभिनन्दन किया गया। संचालन राज नारायण शर्मा ने किया। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य व अजस्रा सिंह की तैयारी में मार्ग दर्शक रहे वेद प्रकाश शर्मा, खेल शिक्षिका पूजा शुक्ला सहित विद्यालय के प्रबन्धक एच.डी.राम, कोषाध्यक्ष आलोक आर्य, प्रधानाचार्य राम सिंह, उप प्रधानाचार्य सभाजीत वर्मा आदि ने शुभकामनाएं दी है।