सुलतानपुर। बल्दीराय परिसर में गरीब और लाचार लोगों को कम्बल वितरण किया गया इसौली विधायक अबरार अहमद की अध्यक्षता में आम जनता को ठंढ से बचाने के लिए कंबल वितरित किया गया।कंबल वितरण में विभिन्न गाँव से चयनित 100 से अधिक बुजुर्गों, महिलाओं को कम्बल भेंट कर सम्मानित किया गरीब असहाय लोग कम्बल पाकर प्रसन्न हो गए और उनके चेहरे खुशी से खिल उठा विधायक अबरार अहमद ने गरीब और पात्र लोगो से कहा कि गरीब और मज़लूम लोगों की हर स्तर से उनकी मदद की जायेगी ठंड के प्रकोप से लोगों का जनजीवन प्रभावित है किन्तु उन्हें हर स्तर से उनके बचाव की व्यस्था की जा रही है
कम्बल वितरण के मौके पर बल्दीराय उपजिलाधिकारी प्रिया सिंह, तहसीलदार रानी गरिमा जयसवाल तहसीलदार अमरनाथ पाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य डाक्टर नफीस खान विधायक प्रतिनिधि बबलू वसीम भ इकरार अहमद, नन्हे प्रधान अझुई, गुलाम अब्बास, इमरान अब्बास, डाक्टर जहीर खान, रामचंद्र प्रधान, श्रीपाल पासी, प्रधान तुफैल अहमद उर्फ कुन्नू, जुनेद अहमद, अकरम कोटेदार,लौलाक अहमद, कफील अहमद आदि लोग मौजूद रहे।