122 पंजीकृत किसानों ने अपना धान बेचा

सुलतानपुर/कुड़वार ब्लॉक मुख्यालय के पास सरकारी धान क्रय केंद्र खुला है जहां पर पंजीकृत कृषक अपनी धान ले जाकर बेच सकते हैं धान क्रय केंद्र प्रभारी शिशिर कांति गर्ग ने बताया कि खाद्य विभाग द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र पर पंजीकृत किसानों द्वारा धान लिया जाता है जिन किसानों ने  अभी तक  किसान पंजीकरण  नहीं करवाया है  वह अपने मोबाइल से  या सीएससी केंद्र पर जाकर  अपना पंजीकरण करा लें धान क्रय केंद्र सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक  खुला रहता है क्रय केंद्र पर प्रतिदिन 6से 8 किसान अपना धान लेकर आते हैं  किसानों का भुगतान तीन से चार दिन में उनके खाते में हो जाता है अभी तक हम लोगों ने साढे सात हज़ार कुंटल धान खरीदा है अभी तक 122 किसानों ने धान दिया है जिसमें से लगभग 112 किसानों का भुगतान हो गया है