सी.बी.एस.ई. के नेशनल ताइक्वांडो में उत्सव पाण्डेय ने रजत पदक जीता


    सुलतानपुर,/ केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की राष्ट्रीय ताइक्वाडो चैम्पियनशिप 2019 में सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, विवेकानन्दनगर सुलतानपुर के हाईस्कूल के छात्र उत्सव पाण्डेय पुत्र श्री सुनील कुमार पाण्डेय ने रजत पदक जीतकर जिले का इतिहास रचा है। इसे आज विद्यालय में प्रधानाचार्य राम सिंह ने सम्मानित व प्रोत्साहित किया।
विद्यालय के खेल शिक्षक विवेकानन्द यादव ने बताया कि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) की ओर से 19 नवम्बर से 24 नवम्बर 2019 तक उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के संेट जेवियर्स सीनियर सेकेन्डरी स्कूल में नेशनल ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विश्व के 29 देशों में संचालित सीबीएससी बोर्ड के विद्यालयों में से अमेरिका, सूडान, इथोपिया, सोमालिया, बांग्लादेश, दोहा, ओमान, दुबई, यूनाइटेड अरब अमीरात समेत 18 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस ताइक्वांडो महाकुंभ में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका की प्रतियोगिता हुई। अण्डर-17 में इस विद्यालय के उत्सव पाण्डेय ने बडे़ संघर्ष के बाद जीतकर रजत पदक हासिल किया। इस जीत ने जिले व विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल, प्रबन्धक एच.डी.राम व कोषाध्यक्ष आलोक आर्य सहित अनेक सदस्यों ने खिलाड़ी को शुभकामनाएं देते हुए आगे भी सफलता की कामना की है।