प्रत्येक क्षेत्र के विकास हेतु सरकार कटिबद्ध-उपमुख्यमंत्री

 


सुलतानपुर/ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार प्रत्येक क्षेत्र में विकास का कार्य कर रही है प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए सरकार कटिबद्ध है पूर्व मंत्री सांसद मेनका संजय गाँधी तथा विधायक  सूर्यभान सिंह ने भी जनसभा को सम्बोधित किया। 
        इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन तथा आयुष्मान भारत आदि योजना से पात्र लाभार्थियों को लाभांवित भी किया।
        इस अवसर पर काशी प्रांत उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा विधायक सदर सीताराम बर्मा, विधायक  सूर्यभान सिंह, विधायक कादीपुर राजेश गौतम, विधायक इसौली अबरार अहमद, पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा जगजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र, अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी कादीपुर, उप जिलाधिकारी लम्भुआ, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी आदि उपस्थित रहे।