कृषक, क्रय केन्द्रों पर धान विक्रय कर लाभ उठायें -जिलाधिकारी

कृषक, क्रय केन्द्रों पर धान विक्रय कर लाभ उठायें -जिलाधिकार


       सुलतानपुर / जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने कृषक भाईयों से कहा है कि वह अपना धान राजकीय क्रय केन्द्रों पर विक्रय कर लाभ उठायें।
उन्होंने बताया कि जनपद में स्थापित किये गये 31 धान क्रय केन्द्रों पर 1 नवम्बर से धान की खरीद प्रारम्भ हो गयी है। खरीद प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक की जा रही है। शासन द्वारा धान का न्यूनतम सर्मथन मूल्य 1815 रूपये प्रति कुन्तल (काॅमन) एवं 1835 रूपये प्रति कुन्तल (ग्रेड-ए) निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त उतराई, छनाई, सफाई के मद में कृषकों को 20 रूपये प्रति कुन्तल के दर से प्रतिपूर्ति की जायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि धान खरीद पंजीकृत कृषकों से की जायेगी तथा भुगतान आर0टी0जी0एस0 के माध्यम से किया जायेगा।
       जिलाधिकारी ने सभी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि केन्द्र पर शासन द्वारा निर्धारित की गयी समुचित व्यवस्था मुकम्मल रखें। किसी भी कृषक को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कृषक बन्धुओं को अपना धान राजकीय क्रय केन्द्रों पर विक्रय कर लाभ उठाने की सलाह दी है।